स्योहारा। विश्वकर्मा जयंती पर अवध शुगर एंड पावर एनर्जी की ओर से चीनी मिल की भूड़ कॉलोनी में एक शाम कान्हा के नाम भजन संध्या एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कोई जाए वृंदावन तो मेरा पैगाम ले जाए और तीन बाणधारी ऐसा बाण चलाओ ना जैसे भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन
एक्सप्लोर म्यूजिक अकादमी के कलाकारों के साथ भजन गायक पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कान्हा जी एवं खाटूश्याम जी के भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब तीन घंटे तक चली भजन संध्या में वातावरण भक्तिमय बना रहा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अमृता सिंह एवं अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण-राधा रानी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एचआर मैनेजर विवेक श्रीवास्तव, अमित माहेश्वरी, अधिशासी उपाध्यक्ष सुशील सिंह, विवेक कांत शर्मा, तकनीकी उपाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, जेके सिंह, पंकज भारती आदि मौजूद रहे।