बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर से यूसूफपुर हमीद के बीच मालन नदी के टूटे तटबंध को रोकने के मिट्
बिजनौर। रावली क्षेत्र में खानजहांपुर बहादर से यूसुफपुर हमीद के बीच रावली तटबंध बृहस्पतिवार की दोपहर दोबारा टूट गया। इस समय मालन उफान पर है और पानी तेजी से बहते हुए धारुवाला के जंगल तक पहुंच गया। देर शाम पानी ग्राम मुकीमपुर धारू उर्फ धारूवाला होते हुए मुजफ्फरपुर केशो गांव में पहुंच चुका है। तीन गांवों में देर रात तक पानी पहुंच चुका था। मंडावली से बाकरपुर गढ़ी के बीच सड़क पर भी पानी चलने लगा है।
बिजनौर शहर से मात्र दस किलोमीटर दूर बसे गांव खानजहांपुर बहादर और यूसुफपुर हमीद उर्फ हमीदपुर में पांच अगस्त की रात को मालन नदी पर बना तटबंध पानी के तेज बहाव से टूट गया था। इससे क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी और मेरठ-पौड़ी हाईवे भी बंद करना पड़ गया था। बृहस्पतिवार को उसी जगह फिर से तटबंध टूट गया। वहां लगाई गई बल्लियां और रेत के बोर पानी में बह गए। दोपहर के समय लोगों ने इसकी वीडियो बनाई और अधिकारियों को भेज दी। जब तक सिंचाई विभाग के अधिकारी मजदूरों को लेकर वहां पहुंचे, तब तक पानी धारुवाला के जंगलों में पहुंच चुका था। देर रात तक लोग रेत के बोरे लेकर तटबंध को ठीक करने में जुटे हुए थे। देर शाम तक पानी तीन गांवों तक पहुंच गया। nगंगा के तटबंध पर जुटा अमला, मालन को भूल गए : मालन का तटबंध उस समय करीब 60 मीटर तक कट गया था। मालन का जलस्तर कम होने पर इसे ठीक किया जा सका था। इस समय फिर से मालन में उफान आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तटबंध को किसी ने आकर देखा ही नहीं। मालन में पानी आते ही लगाई गई बल्लियां टूट गई।
बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर से यूसूफपुर हमीद के बीच मालन नदी के टूटे तटबंध को रोकने के मिट्
बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर से यूसूफपुर हमीद के बीच मालन नदी के टूटे तटबंध को रोकने के मिट्