फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया संदेश

Sun, 22 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में स्वच्छ भारत अभियान के बेमिसाल बिजनौर सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बालहट के तहत खुले में शौच नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की तथा खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रेखा सुमन की देखरेख में बालिकाओं ने एकांकी के माध्यम से खुले में शौच को गलत बताया।
एक सप्ताह तक हुई विभिन्न प्रतियोगिता की विजयी छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। केपीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता के मुताबिक खुले में शौच के विरोध में जागरूकता का संदेश देने के लिए छात्राओं ने  पेंटिंग बनाई।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक व गीत व कविता के माध्यम से खुले में शौच नहीं करने का संदेश दिया। वहीं, आरजेपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार त्यागी के नेतृत्व में सुबह नौ बजे कॉलेज के शिक्षक व छात्र गांव खेड़की के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तथा वहां शिक्षिकाओं के साथ गांव में घूमें।
लोगों को इज्जतघर बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स, प्रवक्ता गयूर आसिफ , विधु शेखर चौहान, चंद्रहास सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। 
धारूवाला। बीएसए जयकरन यादव के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को बालहट कार्यक्रम के तहत खुले में शौच नहीं कराने की शपथ दिलाई। क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीवाला, प्राथमिक विद्यालय चांदपुर फेरू, इटावा, प्राथमिक विद्यालय तिमरपुर, मोहम्मदपुर मंड़ावली, रफीउलनगर व प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर में बच्चों को शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें