पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते एसपी सिटी एमएम बेग।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी कैप्टन एम. एम बेग ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शनिवार को पुलिसकर्मियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई ।
शहर कोतवाली में भी कोतवाल ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। समारोह में एसपी सिटी एमएम बेग ने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं।
निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।
हम मानव जाति के सभी धर्मों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम करने व मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।
उधर, शहर कोतवाली में कोतवाल सतवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एसएसआई सुरेंद्र पचौरी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।