फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में शिविर के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना करते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
एनएसएस के शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन व रमा जैन कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने पूजा-अर्चना, योग और सफाई के साथ शिविर का शुभारंभ किया। स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनमोह लिया।
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, प्राचार्या दीप्ति गुप्ता, ग्राम प्रधान नर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सात दिवसीय शिविर के पहले दिन का शुभारंभ गांव खैरुल्लापुर के पंचायतघर पर किया। कार्यक्रम स्थल पर हवन किया गया। सांस्कृति कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी रत्ना गर्ग, तान्या, लायबा, अंतिम, प्रियंका, स्वाति, शिविका, मोनी, अंजलि, अनुराधा, शशि, निकिता, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. इंदू लाहोटी, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, नीतू तिवारी, डॉ. भावना अरोड़ा आदि मौजूद रहे। वहीं, साहू जैन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विधु के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम बालियान ने रासेयो छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। डॉ. एके मित्तल, शेखपुर गढ़ की ग्राम प्रधान रेखा सैनी ने पहले दिन के शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दिव्या, शाल्वी, सायमा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साहू जैन कॉलेज के रासेयो छात्र इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. विधु, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक त्रिपाठी के मौजूदगी में हुआ। गांव पदारथपुर में विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। डॉ. एनपी सिंह, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. कुसुम कुशवाहा, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. गौतम बनर्जी, डॉ. मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें