डीआरएम डिग्री कॉलेज में योग करते विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
नियमित योग करने का लिया संकल्प
बिजनौर, भागूवाला। डीएमआर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक आरके सागर, प्राचार्य डॉ. हरिश्चंद ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने शिविर का पहला दिन योग दिवस के रूप में मनाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न योग आसन कर योग का अभ्यास किया। आरके सागर ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मस्तिष्क विकसित होता है। इस अवसर पर सौफिया, सोनम, यासमीन, सारिया, गुुलिस्ता, आरजू, टीना, अदनान, अरचना, प्राची, प्रियंका, तरन्नुम, स्वाति आदि विद्यार्थियों ने तन और मन का स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। शिविर में भुनेश्वर कुमार, विरेंद्र कुमार, विमल कुमार, शगुफ्ता परवीन, नीतू रानी आदि मौजूद रहे।