फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुद जीवन रक्षक टीके लगवाने पहुंचे रहे किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब खुद जीवन रक्षक टीके लगवाने पहुंचे रहे किशोर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। टीकाकरण की शुरूआत में लग रहा था कि किशोर वैक्सीन को लेकर जागरूक नहीं हैं, लेकिन अब यह भ्रम टूट चला है। जिले में रोजाना दो हजार से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लग रही है। अब जिले में 32338 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। किशोर जागरूक होकर वैक्सीनेशन सेंटर पर जीवन रक्षक टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
कोरोनारोधी टीके को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। किशोर भी वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। टीकाकरण की शुरूआत में वैक्सीनेशन सेंटर पर रोजाना 200 के कम ही किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह संख्या संख्या दो हजार से अधिक हो गई है। किशोरों में वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भय नहीं दिखाई दे रहा है। किशोर बिना किसी भय के वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसके साथ ही किशोर वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जिले में अब तक 32338 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी, पीएचसी सहित कुछ स्कूलों में भी कैंप लगाकर टीकाकरण कर रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर कोई भय नहीं
आदमपुर निवासी दक्ष देशवाल ने बताया कि वह सेंट मेरी स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र हैं। वैक्सीन को लेकर कोई भय नहीं है। कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
परिवार में सभी ने लगवाई वैक्सीन
ज्ञान विहार निवासी अंश धनकर ने बताया कि वह एमडी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र हैं। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। वैक्सीनेशन को लेकर कोई भय नहीं है।
सभी लोग लगवाएं टीका
अभिभावक इंद्रवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। साथ ही अब उनका बेटा 12 से 14 उम्र तक की वैक्सीन लगवाने आया है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का डर नहीं है।
विज्ञापन

टीका लगाकर ही दे सकते हैं मात
अभिभावक पंकज कुमार ने बताया कि परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। परिवार के किसी भी सदस्य को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। वैक्सीन से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। इसलिए सभी को जीवन रक्षक टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें