फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महपुरूषो के नाम पर रखे चौकी व थानो के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अब महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे जिले के थाने और चौकी
विज्ञापन

बिजनौर। लोग भले ही महापुरुषों के नाम भूलते जा रहे हों लेकिन जिले की पुलिस ने महापुरुषों के नाम पर थानों व पुलिस चौकियों के नाम रखे हैं। जिले में दो नए थाने खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इनके नाम भी महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। एसपी डा.धर्मवीर सिंह की पहल पर ये काम शुरू हुआ है। इन चौकी व थानों की काया पलटकर उन्हें नए नाम दिए गए हैं। नए थाने व चौकी का स्वरूप देखकर अधिकारी भी गदगद हैं।
बिजनौर के एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने महापुरुषों के नाम जिले में और रोशन करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने थाने व चौकियों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने शुरू कर दिए हैं। जिले के कई थानों व चौकियों की काया पलटकर उन्हें महापुरुषों का नाम दिया गया है। तमाम जगह चेकपोस्ट बना दिए गए हैं। थाने व चौकियों को नया स्वरूप दिया गया है। जिले में अभी कई थाने और नई पुलिस चौकी महापुरुषों के नाम पर खोलने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

झालू में खुलेगा भामाशाह के नाम से थाना
एक थाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। दूसरे को भेजने की तैयारी है। जिले में लंबे समय से गंज व झालू में थाने बनाने की मांग की जा रही है। इसके प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। पर इस पर मोहर नहीं लग पाई थी। अब फिर से दोनों जगह थाने बनाने की कवायद शुरू हो गई है। गंज स्थित विदुरकुटी को पर्यटन केंद्र का दर्जा मिल चुका है। यहां अब थाना बनना जरूरी है। एसपी ने विदुरकुटी पर्यटन थाने के नाम से पहले ही शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। यहां जल्द थाना बनने की उम्मीद लगाई जा रही है। कस्बा झालू में थाना बनाने की भी कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जमीन तलाश की जा रही है। एसपी के अनुसार झालू में भामाशाह के नाम से थाना बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इन महापुरुषों पर रखे गए चौकी का नाम
एसपी ने शहर कोतवाली की पेद्दा चौकी का नाम हनुमंत, जलीलपुर चौकी का नाम सीतामठ, हल्दौर में मुख्य चौराहे पर स्थित चौकी का नाम चौधरी चरण सिंह, मंडावर में चौकी का नाम कृष्णायन चौकी, शेरकोट में चौकी का नाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस, रेहड़ स्थित चौकी का नाम सरदार भगत सिंह, कोतवाली देहात स्थित चौकी का नाम मंशा देवी, रेहड़ में चेकपोस्ट का नाम महाराणा प्रताप, धामपुर में चेकपोस्ट का नाम पृथ्वीराज चौहान, चौकी का नाम चेतक, नगीना में चौकी का नाम चित्तौड़गढ़, चांदपुर में पुलिस चौकी का नाम पांडानगर, चांदपुर में महिला थाने के नाम पद्मावती, नांगल में पुलिस चौकी का नाम दुष्यंत रखा गया है। अफजलगढ़ में चौकी का नाम विवेकानंद रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें