फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘झटपट’ मिलेगा बिजली कनेक्शन, महज सात दिन में हो जाएगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अब झटपट मिलेगा बिजली कनेक्शन, महज सात दिन में हो जाएगा काम
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम की झटपट कनेक्शन योजना क्षेत्रवासियों के लिए कारगर साबित हो रही है। ग्रामीण योजना के तहत घरेलू कनेक्शन ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना में कनेक्शन पाने में किसी प्रकार की कोई झंझट नहीं है। सीधे प्रक्रिया को पूर्ण कर जन सेवा केंद्रों पर आवेदन को ऑनलाइन करो और सात दिन में निगम कार्यालयों के बगैर चक्कर काटे आसानी के साथ घर बैठे कनेक्शन पाओ।
निगम की ओर से लोगों को अधिक से अधिक घरेलू कनेक्शन देने के उद्देश्य से 2019 से झटपट योजना चालू किया गया। इस योजना के तहत कनेक्शन देने की जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की है, यदि अधिकारी की लापरवाही करता है तो उसकी जवाबदेही के साथ कार्रवाई का प्रावधान है। आवेदन के अपूर्ण पाने पर सात दिन में ही निरस्त कर संबंधित उपभोक्ताओं को अवगत कराने का भी प्रावधान निहित है। जिले की धामपुर एसई सर्किल में अप्रैैल 2021 से अब तक 9563 लोगों ने आवेदन किए। इनमें से करीब 7790 लोगों को घरेलू कनेक्शन दिया जा चुका है, बाकी कनेक्शनों को देने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कनेक्शन धामपुर सर्किल के द्वितीय डिवीजन में आवंटित
अधीक्षण अभियंता (धामपुर सर्किल) राजेंद्र प्रसाद ने कहना है कि इस सर्किल चार डिवीजन धामपुर प्रथम, द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल है। बताया गया कि नजीबाबाद डिवीजन में करीब 2322 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 1892 के कनेक्शन जारी हो गए हैं। धामपुर प्रथम में 2441 में से 2049, धामपुर द्वितीय में 2903 आवेदनों में से 2432 व नगीना डिवीजन में 1897 में से अब तक 1617 आवेदकों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इन सभी डिवीजन में आए आवेदनों में से करीब 496 आवेदनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

नहीं लगाने होते हैं अधिकारियों के चक्कर
क्षेत्र के ग्रामीण विजेंद्र सिंह, महेश कुमार, सुनील कुमार, गेंदा सिंह का कहना है कि वास्तव में विद्युत निगम की यह योजना बढ़िया है। इसकी खूबी है कि सब कुछ ऑनलाइन होता है। ऑनलाइन ही कनेक्शन का शुल्क जमा किया जा रहा है। निगम के किसी अधिकारी या लाइनमैन को सुविधा शुल्क देने की कोई जरूरत भी नहीं पड़ती। अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें