फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेजी से होंगे रूके विकास कार्य: अशोक राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तेजी से होंगे रूके विकास कार्य: अशोक राणा
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा ने कहा कि अब धामपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले काफी समय से कोरोना काल की वजह से रुके विकास कार्य तेजी से पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयार हो चुके 100 बेड के अस्पताल को शीघ्र चालू कराने का भरोसा दे दिया है। इसके मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ का जल्द ही भ्रमण कार्यक्रम तय है। प्रशासनिक अधिकारी उनके भ्रमण के मद्देनजर तैयारियां भी शुरू करने लगे है।
श्री गणेश चौथ समिति समारोह का उद्घाटन करने से पहले पालिकाध्यक्ष के कार्यालय में वार्ता के दौरान विधायक अशोक राणा ने कहा कि वह पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उन्होंने नगर क्षेत्र की तमाम समस्याओं को उनके समक्ष रखा था और निदान की मांग की थी। उन्होंने बताया कि सीएम ने भरोसा दिया है कि जल्द ही सीएचसी में बने ट्रामा सेंटर, पॉलीटेक्निक और इंटर कालेजों को चालू कराया जाएगा। उन्होंने रुके कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए धन आवंटन का भी भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि जल्द ही सीएम बिजनौर जनपद का भ्रमण करेंगे, जिसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू की जा चुकी हैं। इससे पहले विधायक ने पक्काबाग में डा. सुफियान व कमाल नर्सिंग होम का उद्घाटन किया। इस मौके पर गणमान्य लोगों से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने शुरू की तैयारी
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के तीन तीन गांवों को संतृप्त करने के प्रयास शुरू कर दिए है। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में सुहागपुर, चक शहजानी, हर्रा अहमदपुर जलाल और हसनपुर पालकी, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बगवाड़ा, रनावली और कासमपुर, नहटौर विधानसभा के गांव बेगराजपुर, सीकरी बुजुर्ग, सेढा और बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में अजीमुल्ला नगर, गोवर्धनपुर ए व गोवरधनपुर बी शामिल है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह इन गांवों में कैंप लगाकर पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचवाएं। हैलीपेड की भी जगह को तलाश किया जा रहा है। धामपुर में केएम इंटर कालेज, नहटौर में सादिकाबाद, नूरपुर में खालसा इंटर कालेज और अफजलगढ़ में भिक्कावाला सेंट मेरी स्कूल को हैलीपेड की दृष्टि से निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें