बिजनौर। धर्म आधारित जनगणना के आंकड़े जारी हो गए हैं। बिजनौर जनपद में आबादी के मामले में पहले नंबर पर हिंदू और दूसरे नंबर पर मुस्लिम हैं।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर धर्म आधारित आंकड़े जारी कर दिए हैं। बिजनौर जनपद में कुल आबादी में हिंदू 55.17 प्रतिशत, मुस्लिम 43.03 प्रतिशत, ईसाई 0.17 प्रतिशत, सिख 1.37 प्रतिशत, बौद्ध 0.04 प्रतिशत, जैन 0.05 प्रतिशत है।
आंकड़े जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है। सभी धर्मों के अनुयायियों उत्सुकता के साथ अपने अपने धर्म के लोगों की संख्या जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में हिंदू 1743861 और शहरी क्षेत्र में 288220 है।
इसी तरह से मुस्लिम ग्रामीण क्षेत्र में 960844 और शहरी क्षेत्र में 624366। ईसाई की संख्या पर ध्यान दे तो ग्रामीण क्षेत्र में 4578 और शहरी क्षेत्र 1606, सिख ग्रामीण क्षेत्र में 43030 और शहर में 7594, बौद्ध ग्रामीण क्षेत्र में 1624 और शहर में 112, जैन धर्म के अनुयायियों ग्रामीण क्षेत्र में 249 व शहर में 1885 है।
कुल आबादी की बात करे तो जिले में कुल आबादी 3682713 है। इसमें ग्रामीण 2757401 और शहरी 925312 हैं। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में 74 प्रतिशत आबादी रहती है।
धर्म कुल पुरुष महिला
हिंदू 2032081 1068571 963510
मुस्लिम 1585210 816985 767225
ईसाई 6284 3179 3005
सिख 50624 26346 24278
बौद्ध 1736 902 816
जैन 2134 1096 1038
नहीं बताया 4603 3098 1605
वर्गीकरण नहीं 41 20 21
कुल आबादी 3682716 1921215 1761498