फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बकाएदार उपभोक्ताओं को किया नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बकाएदार उपभोक्ताओं को किया नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। आसान किस्त योजना लागू होने के बाद भी जिले के विद्युत उपभोक्ता बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बिजनौर सर्किल में आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर 50-50 हजार रुपये से अधिक बकाया है। इन उपभोक्ताओं को अब निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम का करीब 175 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया है। शहर के 23 हजार 581 और गांवों के एक लाख 55 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली के बिल बकाया हैं। उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर ब्याज में छूट देने के लिए आसान किस्त योजना चल रही है। इस योजना में उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट मिल जाती है। निगम बकाया बिल पर 21 प्रतिशत दर से ब्याज वसूलता है। जिले में आठ हजार 261 किसान ऐसे भी हैं जिन पर 50-50 हजार से अधिक का बकाया है। योजना लागू होने के बाद भी ये न तो बिल जमा कर रहे हैं और न ही ब्याज में छूट के लिए आवेदन कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं से बिल की वसूूली करने के लिए इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता नंदलाल के अनुसार बड़े बकाएदारों को नोटिस जमा करके बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें