फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल कांड::निर्माण सामग्री के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नहर पटरी सड़क की निर्माण सामग्री के नमूनों की जांच आने का इंतजार है। लैब से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की तस्वीर साफ होने के बाद विभागीय जांच कमेटी रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच पूरी नहीं होने से सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ है। हालांकि सड़क के सात मीटर सड़क के टुकड़े की तीन बार मरम्मत कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

नहटौर शाखा नहर पटरी सड़क पर सात किमी लंबी रोड सवा करोड़ की लागत से बनाई जानी थी। सात सौ मीटर लंबी सड़क बनाने के बाद दो दिसंबर को इसका उद्घाटन हुआ। सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने नारियल तोड़ने का प्रयास किया तो सड़क बिखर गई। नारियल नहीं टूट पाया। जिसके बाद तीन जांच टीमों का गठन हुआ। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने भी अपने स्तर से दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। डीएम की सिफारिश पर भी कमिश्नर ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। तीनों कमेटियों ने सड़क निर्माण सामग्री के नमूने लेकर जांच के जांच के लिए लोक निर्माण विभाग की लैब में भेजे। विभागीय जांच कमेटी अब लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस महीने रिपोर्ट आने की उम्मीद है, जिसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुख्य अभियंता को सौंपेगी।
सड़क निर्माण अभी नहीं हुआ है पूरा
नारियल कांड के बाद सड़क का निर्माण बंद कर दिया गया। सिर्फ 700 मीटर ही सड़क बनी थी। इस सड़क को भी बचाए रखने के लिए ठेकेदार तीन बार मरम्मत करा चुका है। बन चुकी सड़क की बजरी ना बिखर पाए इसके लिए तीन बार तारकोल डाला जा चुका है। वहीं सड़क का इससे आगे का हिस्सा अभी नहीं बना है। शायद जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सड़क बन पाएगी।
विज्ञापन

वर्जन::
बरेली लैब से अभी निर्माण सामग्री के नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिसका शुल्क भी भुगतान किया जा चुका है। गुणवत्ता की रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। ...कौशल रमन प्रजापति, अधीक्षण अभियंता विभाग, पूर्वी गंगा नहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें