फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मनाया क्रांति दिवस
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए नौ अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाया। माध्यमिक विद्यालयों में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नांगलसोती के आरबीएस इंटर कालेज में संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा और शाखा सचिव अश्वनी कुमार के नेतृत्व में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुकेश सिन्हा ने कहा कि नौ अगस्त 2016 को लखनऊ विधानसभा के सामने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करते हुए लखनऊ पुलिस ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया था, जिसमें बिजनौर जनपद सहित प्रदेश के दर्जनों कर्मचारी घायल हुए थे। तब से नौ अगस्त को प्रत्येक वर्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों कहा कि शासन में लंबित शिक्षक पद पर पदोन्नति, अवकाश नकदीकरण, पुरानी पेंशन, पदोन्नति में ट्रिपल सी की अनिवार्यता समाप्त करने, प्रबंध समिति में भागेदारी, राजकीय के समान चिकित्सा सुविधा आदि मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में उप प्रधानाचार्य केशव शरण, छोटे सिंह, नवनीत कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, ब्रजपाल सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, नजीबाबाद के एमडीएस इंटर कालेज में संघ के जिला उपाध्यक्ष अनुज चतुर्वेदी के नेतृत्व में राधेश्याम, ब्रजेश गोस्वामी, गौरव कुमार, प्रशांत कुमार, कोरीराम, मदन, सुखवीर सिंह, रोहित कुमार आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें