फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को निरीक्षण में मिले गंदगी के ढेर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ को निरीक्षण में मिले गंदगी के ढेर मिले
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ को निरीक्षण में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गंदगी के ढेर मिले है। सीडीओ केपी सिंह मंगलवार दोपहर अचानक बीएसए कार्यालय पहुंचे। परिसर में कई जगह गंदगी के ढेर देखने पर लग रहा था कि लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। कूड़ा सड़ रहा था। आरोप है कि गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफाई कार्यक्रम को भी पलीता लगाने की कोशिश की जा रही है। सीडीओ केपी सिंह ने बीएसए से गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि साफ सफाई दुरुस्त रखी जाए। इसके बाद सीडीओ ने कार्यालय के विभिन्न विभागों में जाकर कामकाज देखा। इस दौरान एक कर्मचारी सीट पर नहीं मिला। सीडीओ को बताया गया कि संबंधित कर्मचारी अवकाश पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें