फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को छोड़ नगर में कहीं नहीं शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज को छोड़ नगर में कहीं नहीं शौचालय
विज्ञापन

धामपुर। नगर क्षेत्र में सामूहिक शौचालयों का टोटा है। वर्तमान में रोडवेज डिपो को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर शौचालय नहीं हैं। शौचालय न होने से नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में नगर पालिका की ओर से तीन स्थानों पर अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें नहटौर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन लखनऊ की ओर से पालिका के सौजन्य से 12 लाख की लागत से बना शौचालय एवं स्नानघर दो दिन पहले चालू हो गया है।
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि वह और उनका बोर्ड नागरिकों को अत्याधुनिक मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने को मुस्तैदी से काम कर रहा है। नगर में तीन स्थानों प्राइवेट बस स्टेंड, पुरानी तहसील, नगीना हाईवे 74 पर रामलीला मैदान के पास लाखों की लागत से अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से चल रहा है। नहटौर ओवर ब्रिज से पहले केएम इंटर कॉलेज में कृषि फार्म के पास 12 लाख की लागत से तैयार हुए शौचालयों को चालू कर दिया गया है। शौचालय में लोगों के स्नान करने की व्यवस्था है। शौचालय पर कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। बताया कि शौच करने या फिर स्नान करने का किराया प्रति व्यक्ति पांच रुपये निर्धारित किया गया है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि नगर में शौचालयों का टोटा है। एक दशक पहले कन्या इंटर कॉलेज, नगीना चौक पर दो स्थानों पर, रेलवे स्टेशन के बाहर आदि कई स्थानों पर शौचालय थे। लेकिन लोगों ने तोड़ कर उनके पास प्रतिष्ठानों का निर्माण कर लिया। अब कोई निर्माण कराने को जगह देने को राजी नहीं है। नगीना चौक पर शौचालय नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। यहां भी शीघ्र ही शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने खुद तोड़ दिए यूरिनल
नगर मेें कुछ साल पहले तक कन्या इंटर कॉलेज, नगीना चौक पर दो स्थानों पर, रेलवे स्टेशन के बाहर आदि कई स्थानों पर यूरिनल बने थे। लेकिन लोगों ने उन्हें तोड़कर उनके पास प्रतिष्ठानों का निर्माण कर लिया। अब कोई निर्माण कराने के लिए जगह देने को तैयार नहीं है। नगीना चौक पर यूरिनल की बहुत जरूरत है। शौचालय न होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।
विज्ञापन

यूरिनल बनवाने को चल रही वार्ता
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि तीन स्थानों पर शौचालय बनवाए जा रहे हैं। बाकी जगहों पर भी यूरिनल बनाने के लिए व्यापारियों से वार्ता की जा रही है। जमीन कम होने से यूरिनल और शौचालय बनवाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें