फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में किसी को नहीं संक्रमण का डर

विज्ञापन
बिजनौर में सिविल लाइन में बुध बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार में किसी को नहीं संक्रमण का डर
विज्ञापन

बिजनौर। बुध बाजार में खरीदारी करने वाली भीड़ को कोरोना संक्रमण फैलने की कोई परवाह नहीं है। फड़ लगाने वालों से लेकर खरीदारी करने वाले तक ने मास्क नहीं लगाया। सामाजिक दूरी बनाए रखना तो यहां मुश्किल सी बात है।
विज्ञापन

प्रत्येक सप्ताह बुधवार को सिविल लाइन और मोहल्ला काजीपाड़ा में बुध बाजार लगता है। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों से काफी संख्या में लोग कपड़े बेचने आते हैं। इस बाजार में बिना मास्क के ही लोग आते जाते रहे। चुनिंदा लोग ही मास्क लगाए नजर आए। वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण से लोग बेपरवाह हैं। चिकित्सकों के अनुसार ठंड का मौसम कोरोना वायरस के लिए अनुकूल माना जाता है। हालांकि जिले में अभी कोरोना की भयावह स्थिति नहीं है, लेकिन फिर भी इससे बचने के लिए सावधानी जरूरी है। सस्ते गर्म कपड़े और अन्य सामान खरीदने के लिए लोग इसी बाजार में आते हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम ने बताया कि सभी को कोविड-19 की गाइडलाइन का हर हालत में पालन करना चाहिए। हम सभी को हर हालत में मास्क अवश्य लगाना चाहिए, जिससे हमारे अलावा हमारे परिजन भी कोरोना से बच सकें। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का सभी को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें