फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह पर कपड़ा बांध बाईपास से गुजरने की अब जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह पर कपड़ा बांध बाईपास से गुजरने की अब जरूरत नहीं
विज्ञापन

धामपुर। पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए नहटौर बाईपास पर डंपिंग मैदान की व्यवस्था कर ली गई है। अब बाईपास से गुजरने वालों को मुंह पर कपड़ा बांध कर जाने को विवश नहीं होना पड़ेगा। इस डंपिंग मैदान में कूड़ा निस्तारण के लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। बाईपास पर मार्ग किनारे पड़े कूड़े को हटाकर रास्ता बनाने का काम शुरू हो गया है। पालिकाध्यक्ष ने सोमवार को सभासदों के साथ मैदान का निरीक्षण किया और पालिका के अधिकारियों को सिस्टम से कार्य करने के आदेश दिए हैं।
पालिका में नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं थी। पालिका की ओर से नगर के कूड़े और गंदगी को धामपुर में नहटौर बाईपास मार्ग पर बने गड्ढों में फेंका जा रहा था। पूर्व में पालिका बोर्डों ने भी कूड़ा निस्तारण को कई बार प्लान बनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कई गांवों में डंपिंग मैदान बनाने को जमीन को खरीदने का फाइल तैयार की, लेकिन इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से परमिशन नहीं मिली। जिसकी वजह से पालिका के अधिकारियों और पूर्व पालिकाध्यक्षों के चाहने के बाद भी डंपिंग मैदान की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पालिका के अधिकारियों से राय लेकर कूड़ा निदान को विकल्प निकालने का प्रयास किया, तो रास्ता निकल गया। पालिका की ओर से जहां पर पहले से कूड़ा फेंका जा रहा था, वहीं पर पैमाइश कराई गई तो 10 बीघा से ज्यादा जमीन पालिका की निकल आई। 10 बीघा जमीन डंपिंग मैदान के लिए पर्याप्त है। जमीन की व्यवस्था होने के बाद पालिका ने उस पर काम करना शुरू कर दिया। मार्ग के किनारे पड़ी गंदगी और कूड़े को जेसीबी से पीछे पड़े गहरे गड्ढों में डालकर रास्ता बनाया जा रहा है, जिससे पालिका की ओर से प्रतिदिन कूड़े के वाहनों से पीछे ले जाकर डलवाया जा सकें। कूड़े से पॉलिथीन को अलग करने को पालिका की ओर से कई कर्मचारियों की वहां पर ड्यूटी लगा दी गई है। अब बाईपास से गुजरने वालों को मुंह पर कपड़ा बांध कर जाने को विवश नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
‘नगर में पांच सुलभ शौचालयों का और हो रहा निर्माण’
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में लोगों की सुविधा के लिए पांच सुलभ शौचालयों का और निर्माण कराया जा रहा है। बाईपास मार्ग पर 14 लाख की लागत से तैयार सुलभ शौचालय और स्नानघर को कई दिन से पहले चालू कर दिया गया है। सुलभ कंपनी की ओर से एक कर्मचारी की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें