फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों के मामलों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
नजीबाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अवैध कब्जों के मामलों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधानसभा चुनाव के बाद पहले संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने चारागाह, तालाब, खलिहान और गरीबों की भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस व जांच उपरांत ऐसे प्रकरणों में तत्काल बुलडोजर चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा प्रकरण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने राजस्व और पुलिस प्रशासन को कार्यप्रणाली में बदलाव लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा प्रकरण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने गोशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, पशुओं की देखभाल में कोताही न बरतने, विरासत के मामलों को निस्तारण करने, राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त रखने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कम राशन दिए जाने की शिकायत पर राशन कार्ड धारकों को अंगूठा लगाकर स्वीकृति न देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राशन न लेने पर किसी का कोटा कम नहीं होगा। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में तहसीलदार गोपेश तिवारी, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी नीरज सिंह, सीएमओ डॉ.विजय कुमार गोयल, डीआरडीए पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित
नजीबाबाद। राजस्व कार्यों में शिथिलता की शिकायतों पर डीएम उमेश मिश्रा ने लेखपाल गौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
प्रमुख शिकायतें
- ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने गांव हुकूमतपुर केशो में चकबंदी के बाद से कब्जा परिवर्तन प्रकरण लंबित होने का मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
- उच्च क्षमता की बिजली की चपेट में आकर एक हाथ गंवा चुके जाब्तागंज निवासी वाहन परिचालक जीशान ने डीएम व एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर वाहन मालिकों से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

- शिव शंकर समूह की भारती ने नांगलसोती के प्रधान और पंचायत सचिव पर समूह को प्राथमिकता के आधार पर राशन कोटा देने में बाधक बनने का आरोप लगाया।
- वृद्धा राजकुमारी ने नांगलसोती में भूमि पर अवैध कब्जा का मामला उठाते हुए बोई गई फसल उसके पक्ष में कटवाने का मुद्दा उठाया।
- अधिवक्ता इरफान अली ने दहीरपुर में राशन की कम सामग्री देने और गांव में राशन वितरण न होने का मामला उठाया।
- नया गांव की प्रमोद, किरन, पूनम, बबली, तनु ने मथुरापुरमोर ग्राम पंचायत के नया गांव को शासन की आवास और शौचालय निर्माण सुविधाओं से वंचित रखने का मुद्दा उठाया।
43 में से 9 शिकायतों का निस्तारण
नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 11, पुलिस की 13 शिकायतों सहित 43 शिकायतें पहुंचीं। नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें