फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने पैदा की नो-केन की स्थिति

Mon, 09 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के  नजीबाबाद में गन्ने की कमी के चलते नजीबाबाद एवं बरकातपुर स्थित चीनी मिलों का संचालन ठप हो गया। उधर, द्वारिकेश नगर चीनी मिल का संचालन भी नो-केन की स्थिति में कई घंटे प्रभावित रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार को तड़के शुरू हुई बारिश ने चीनी मिलों का संचालन ठप कर दिया। चीनी मिल गेट और क्रय केंद्रों पर गन्ना न आने से चीनी मिल की पेराई नो केन की स्थिति में रोकनी पड़ी। 30 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता की किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का संचालन पर्याप्त गन्ना आपूर्ति न होने से रविवार को सुबह आठ बजे रोकना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद चीनी मिल गेट पर गन्ना पहुंचने के साथ चीनी मिल का संचालन शुरू हुआ। उधर, 70 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेराई की क्षमता रखने वाली उत्तम शुगर मिल बरकातपुर नो-केन की स्थिति में शनिवार रात 10 बजे बंद हो गई। रविवार देर शाम मिल का संचालन शुरू किए जाने की तैयारी थी। नजीबाबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक करीब 40 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। वर्षा होने से गन्ने की कटाई तथा काटे गए गन्ने की खेतों से निकासी नहीं हो पाई, जिससे चीनी मिलें नो-केन की स्थिति में पहुंच गईं। गन्ने के अभाव में द्वारिकेश चीनी मिल में भी पेराई सत्र कई घंटे प्रभावित रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें