फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ के डाकघर में उप डाकपाल की तैनाती नहीं, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय पर डाकघर में लंबे समय से उप डाकपाल की तैनाती न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के आवासीय परिसर में परियोजना कर्मचारियों के लिए डाकघर की स्थापना 1960 के दशक में की गई थी। 60-65 वर्ष के दौरान परियोजना कर्मचारियों के अलावा बिजनौर जनपद के इस्लामनगर पंचायत के पूर्व सैनिकों के खातों आदि का संचालन करने वाला डाकघर उप डाकपाल व कर्मचारियों के अभाव झेल रहा है। यहां आधार कार्ड बनाने व संशोधन आदि के लिए भी ऑपरेटर मौजूद नहीं है।
बाहर से महीने दो महीने में ऑपरेटर आकर आधार कार्ड के कार्य करता है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग भाजपा बूथ अध्यक्ष गणेश आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष से की। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने पौड़ी के डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

उप डाक अधीक्षक अनूप सजवाण का कहना है कि कालागढ़ के डाकघर में काम कम है। इसकी समीक्षा की जा रही है। कर्मचारियों की कमी होने के कारण उप डाकपाल का पद लंबे समय से खाली है। कार्य संचालन के लिए डाकघर में कर्मचारी मौजूद हैं। कालागढ़ के डाकघर में आधार कार्ड संबंधी कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में काम होने की सूचना दी जाती है। जिस पर आधार कार्ड कार्य के लिए ऑपरेटर को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें