फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदी युवती का 24 घंटे बाद सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में कूदी युवती का 24 घंटे बाद सुराग नहीं
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बृहस्पतिवार को कालेज से घर जाते समय गांव के पास स्थित एक नहर में छलांग लगा दी। डूबी युवती का 24 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है। गोताखोर तथा पुलिस युवती की तलाश कर रहे हैं।
युवती धामपुर के आरएसएम महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को रोज की तरह से पढ़ने गई थी। जब वह गांव की छात्राओं के साथ घर जा रही थी तो रास्ते में स्थित नहर में अचानक छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा के अचानक नहर में छलांग लगा देने से उसके साथ की अन्य छात्राओं में हड़कंप मच गया। लोगों ने नहर में कूदी युवती को बचाने का प्रयास किया। लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के प्रयास से युवती को नहर में तलाश कराने का प्रयास किया। लेकिन शुक्रवार को 24 घंटे बीतने के बाद भी युवती का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद पानी रुकवाने के बाद गोताखोरों की मदद से फिर युवती की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा द्वारा नहर में कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें