फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ तक पहुंची नितिका हत्याकांड की गूंज, 20 थानों की पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

Wed, 02 Oct 2019 07:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन

नितिका हत्याकांड की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। डीजीपी कार्यालय ने एडीजे व आईजी से इस हत्याकांड की रिपोर्ट मांगी है। उधर, 20 थानों की पुलिस पर 25 हजार का इनामी जॉनी भारी पड़ रहा है। 20 थानों की पुलिस भी उसे ढूंढ़ नहीं पा रही है।

विज्ञापन


स्योहारा के गांव दौलताबाद निवासी हरिओम शर्मा की पुत्री नितिका की हत्या की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। डीजीपी कार्यालय ने एडीजी बरेली व आईजी मुरादाबाद से इस हत्याकांड की रिपोर्ट तलब की है। लखनऊ तक मामला गूंजने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। अफसरों से लेकर थानों की पुलिस तक 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी जॉनी की तलाश में जुट गई है।

जिले की 20 थानों की पुलिस को इस काम में लगाया गया है। पुलिस दिन भर जॉनी की तलाश में खाक छानती रही पर उसका कोई पता नहीं चला। जॉनी को दबोचने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही है। पुलिस यह तक पता नहीं लगा पा रही कि जॉनी का ठिकाना कहां है। घटना को अंजाम देने के बाद वह कहां छिपा है। जॉनी का कोई क्लू पुलिस को नहीं मिल रहा है। उसके मददगार कौन हैं यह भी पुलिस पता नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन


जॉनी पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। पुलिस की मानें तो वह अकेला ही घटनाओं को अंजाम दे रहा है। गांव दौलताबाद में नितिका की हत्या भी उसने अकेले ने की है। जॉनी के दिल में क्या है यह किसी को नहीं पता। पुलिस को यह डर है कि जॉनी की जरा भी किसी से टशन हुई है उसे भी वह निशाना बना सकता है।

ऐसे कौन लोग हैं पुलिस उन्हें नहीं जानती। पुलिस जॉनी के दुश्मनों तक का पता लगाने में जुट गई है। जॉनी से जुड़े तमाम लोगों को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को अभी भी शक है कि जॉनी ने कहीं जंगल में शरण ले रखी है।

शव पहुंचने पर मचा कोहराम

गांव दौलताबाद में मंगलवार की शाम नितिका का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। तमाम लोगों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई है। परिजनों व रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है। नितिका के घर पर पुलिस बल भी तैनात है। शव को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें