फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद में निशांत व अंजुम और क्विज में पारुल रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाद विवाद में निशांत व अंजुम और क्विज में पारुल रही प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कालेज में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में निशांत व अंजुम और क्विज प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक रविंद्र कुमार और अर्जुन घाघट ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि किशोरावस्था में एनीमिया की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। इसके बचाव के लिए आयरन जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित व्यायाम करने, बाहर के फास्ट फूड के बजाय घर पर बने पौष्टिक आहार का उपभोग करने और नशावृत्ति से दूर रहने की अपील की।
वाद विवाद प्रतियोगिता में निशांत व अंजुम ने प्रथम, सुजाता ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में पारुल प्रथम, तानिया द्वितीय, मिस्बाह तृतीय स्थान पर रही। चिकित्सकों ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में राजेश कुमार, रामबली व अरुण दीक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, चेतन स्वरूप, प्रमोद कुमारी, प्रदीप, रजनीश, हरदेव, पदम सिंह, नरेंद्र, नीरज, प्रियंका, रीतिका, समीना, ज्योति, दिव्यांजलि, रुखसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें