नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर की बोर्ड बैठक में विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई। नगर पंचायत द्वारा बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी का 12 मई को शुभारंभ करने का भी निर्णय लिया गया।
नगर पंचायत साहनपुर सभागार में चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी और अधिशासी अभियंता अनूप कुमार रावत की उपस्थिति में बोर्ड की बैठक हुई। नगर पंचायत साहनपुर में वित्तीय वर्ष 2026 - 27 के विकास कार्यों पर करीब नौ करोड़ रुपये की धनराशि से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव सभा पटल पर रखा गया। बोर्ड बैठक में सहारनपुर में बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी कर लोकार्पण 12 मई को करने का निर्णय लिया गया। लाइब्रेरी युवकों के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और युवतियों के लिए दोपहर दो बजे से शाम छह बजे खोलने का भी बैठक में निर्णय लिया गया। बोर्ड की बैठक में गर्मी को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति का समय निश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यालय वरिष्ठ सादिक, सभासद शाहिद, इकबाल, नामित सभासद राजकुमार प्रजापति, अजीम अहमद, सचिन देशवाल, शहनाज, अजमल खान, फुरकान, अंजू, नसरीन, रुकसाना, रिहाना, इरशाद, शहजाद अंसारी उपस्थित रहे।