बनाए गए हैं 257 मतदान केंद्र
12 नगर पालिकाओं में 211 और छह नगर पंचायतों में 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पालिकाओं में 772 बूथ बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायतों के चुनाव में 155 बूथों पर वोट पडेंगे। जिलेभर में कुल 927 बूथों पर मतदान होगा।
संवेदनशील श्रेणी में हैं जिले के 293 बूथ
18 निकायों में अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में 109 बूथों को रखा गया है जबकि 454 अतिसंवदेनशील बूथ हैं। 293 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिलेभर में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 206 बसें लगाई जाएगी। करीब 20 बसें रिजर्व रखी जाएंगी।
- अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
यहां इतने बूथों पर पड़ेंगे वोट
स्योहारा 54
चांदपुर 79
नूरपुर 48
हल्दौर 25
बिजनौर 136
किरतपुर 57
नजीबाबाद 90
नहटौर 54
धामपुर 56
शेरकोट 64
नगीना 77
अफजलगढ़ 32
झालू 23
मंडावर 27
जलालाबाद 24
बढ़ापुर 29
सहसपुर 28
साहनपुर 24