फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIJNOR: रेलवे के तालाब में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यक्ति का शव

Tue, 13 Dec 2022 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र से लापता हुए 54 वर्षीय दिनेश कुमार का शव मंगलवार को तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तालाब से शव निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र से 28 नवंबर को रहस्यमयढंग से गायब हुए धामपुर थाना क्षेत्र के गांव अमखेड़ा शंजरपुर निवासी 54 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र राजपाल सिंह का शव पुलिस ने धामपुर में रेलवे के तालाब से बरामद किया है। दिनेश सिंह का शव तालाब में औंधे मुंह उल्टा पड़ा था। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। दूर तक दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पीएम के लिए बिजनौर भेजा है।

विज्ञापन


बताया गया कि मृतक नजीबाबाद में गांधी आश्रम में नौकरी करता था। जब वह 28 नवंबर को नजीबाबाद से ट्रेन से घर वापस आ रहा था तो दिनेश सिंह रहस्यमढंग से गायब हो गया था। दिनेश के पुत्र ने नजीबाबाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कायम कराई थी।

कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोई अज्ञात शव धामपुर में रोडवेज बस डिपों के सामने स्थित रेलवे के तालाब में पड़ा है। तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवा कर सघन तलाशी ली। मृतक की जेब से मिली आईडी और मोबाइल से पहचान हो गई। पहचान होने पर मृतक के परिजनों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BIJNOR: विवाहिता ने कैमरे के सामने जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या, युवक पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

परिजनों के शनाख्त कर लेने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। इस मौके पर मृतक के पुत्र हेमराज सिंह ने बताया किउसके पिता दिनेश पुत्र राजपाल सिंह नजीबाबाद में भंडार चौक स्थित गांधी आश्रम में नौकरी करते थे। वह 28 नवंबर को डयूटी करने के बाद घर आने के लिए ट्रेन से चले थे। पर वह घर नहीं पहुंचे।

दिनेश सिंह को सभी संभावित स्थानों परा तलाश किया गया। पर जब पता नहीं लगा तो उनके द्वारा नजीबाबाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कायम करा बरामद करने की मांग की।

मंगलवार को उनके पिता का शव धामपुर में रेलवे के तालाब से बरामद हुआ है। उसकी समझ में यह नहीं आ रहा है कि यह सब उनके पिता के साथ कैसे हो गया। उसके पिता की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें