फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मां की गोद की जगह नवजात को मिला गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय शेख हबीब गांव के पास बुधवार सुबह पाइप लाइन के गड्ढे में मिला नवजात
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर। मां ने उसे जन्म तो दिया लेकिन अपनी गोद और ममता से महरूम कर पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में छोड़ दिया। बुधवार सुबह विकास खंड जलीलपुर के गांव सराय शेख हबीब में गड्ढे में नवजात (लड़का) को देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन बिजनौर और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) सेल ने मौके पर पहुंचकर नवजात को गड्ढे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
चाइल्ड हेल्पलाइन बिजनौर के जिला समन्वयक हिमांशु पाराशर ने बताया कि उन्हें गड्ढे में नवजात के पड़े होने की सूचना मिली। चिकित्सकीय जांच के बाद उसे बाल कल्याण समिति के सामने ले जाया गया। बच्चे की बेहतर चिकित्सा एवं विशेष निगरानी को ध्यान में रखते हुए उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय बिजनौर के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार चौबे के निर्देशन में नवजात की सुरक्षा और देखभाल की जा रही है। वहीं चिकित्सकों की देखरेख में बच्चे का उपचार जारी है। मेडिकल अस्पताल के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील मलिक ने बताया कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है और चिकित्सकों की निगरानी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें