जम्मू की युवती के नवजात बच्चे की मौत
कोतवाली देहात (बिजनौर)। जम्मू से युवती को लेकर आया आरोपी साजिद का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। आरोपी साजिद घर से फरार है। युवती ने दो दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। नवजात की मंगलवार को मृत्यु हो गई। वहीं देर रात तक युवती के परिजन भी कोतवाली देहात नहीं पहुंचे थे।
थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम शहबाजपुर निवासी साजिद, समीर बन कर जम्मू से रीना नाम की युवती को भगा लाया था। सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को युवती के ग्राम शहबाजपुर में होने की सूचना मिली थी, जिस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव शहबाजपुर पहुंचकर बीमार रीना को मुक्त कराया था। रीना ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रीना को कोतवाली देहात में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को रीना के बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस दौरान साजिद या उसका कोई परिजन भी रीना से मिलने अस्पताल नहीं पहुंचा। रीना के परिजन जम्मू से नहीं पहुंचे थे।