फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सूखे और बदलते मौसम में भी बंपर उत्पादन देगी गेहूं की नई किस्म एचडी-3471

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस प्रजाति में नमी की कमी और बढ़ते तापमान को सहन करने की क्षमता
विज्ञापन

-कृषि विज्ञान केंद्र नगीना ने पहली बार शुरू किया इस गेहूं प्रजाति प्रदर्शन
-इस प्रजाति की 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक औसत पैदावार का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जलवायु परिवर्तन और मौसम की अनिश्चितता के बीच किसानों के लिए गेहूं की एक नई उन्नत किस्म उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) नई दिल्ली की ओर से विकसित गेहूं की नवीनतम प्रजाति एचडी-3471 का कृषि विज्ञान केंद्र नगीना की ओर से जिले में पहली बार प्रदर्शन किया जा रहा है।
गेहूं की यह किस्म (प्रजाति) सूखे और बदलते मौसम के प्रति सहनशील होने के साथ बेहतर उत्पादन क्षमता के लिए भी जानी जाती है। इससे किसानों को प्रतिकूल मौसम में भी अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है। वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव और सिंचाई के लिए पानी की कमी किसानों के सामने बड़ी चुनौती बन रही है। ऐसे में एचडी-3471 की खासियत यह है कि इसमें नमी की कमी और बढ़ते तापमान को सहन करने की क्षमता है। इसके अलावा यह पीला रतुआ और भूरा रतुआ जैसी प्रमुख फफूंद जनित बीमारियों के प्रति प्रतिरोधी है।
विज्ञापन


-इस गेहूं की रोटियां खाने में स्वादिष्ट
बताया कि यह किस्म लगभग 140 से 145 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। इसके दाने मोटे, चमकदार और प्रोटीन युक्त होते हैं। गुणवत्ता के लिहाज से भी इसे बेहतर माना जाता है। इसकी रोटियां स्वादिष्ट और अच्छी गुणवत्ता वाली होती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से इसके प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को नई तकनीक और उन्नत बीजों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


-अधिक उत्पादन व आमदनी देने वाली प्रजाति
कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के प्रभारी अधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि एचडी-3471 गेहूं की उन्नत और अधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति है। इसकी औसत पैदावार करीब 54.6 से 60.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। वहीं, अनुकूल परिस्थितियों में इसकी अधिकतम आनुवंशिक उपज क्षमता 71 से 74.6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बताई गई है। ऐसे में यह प्रजाति किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती है।
- एचडी-3471 की खासियत और किसानों को लाभ
-उन्नत और अधिक उत्पादन क्षमता वाली गेहूं की प्रजाति।

-औसतन 54.6 से 60.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार।

-अनुकूल परिस्थितियों में 74.6 क्विंटल तक संभावित उपज।

-सूखे और नमी की कमी को सहन करने की क्षमता।

-बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के प्रति सहनशील।

-पीला रतुआ रोग के प्रति प्रतिरोधी।
-भूरा रतुआ जैसी बीमारी से बचाव की क्षमता।
-मोटे, चमकदार और प्रोटीन युक्त दाने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें