फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शराब कांड में नया मोड़, साथी पर जहर देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। शराब पीने और खाना खाने के दौरान नौशाद की मौत और तीन युवकों के बीमार होने के मामले ने नया मोड़ लिया है। गंभीर रूप से बीमार हुए कामरान ने स्वस्थ होने के बाद साथी चंद्रप्रकाश पर जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश से उपचार के बाद लौटे मोहल्ला संतोमलन निवासी कामरान खान ने व्यापारियों के साथ पुलिस और संपूर्ण समाधान दिवस में जोगीरम्पुरी निवासी चंद्र प्रकाश के खिलाफ तहरीर सौंपी। कामरान का आरोप है कि चंद्रप्रकाश ने उससे 7.70 लाख रुपये उधार लिए थे और यह धनराशि दो फरवरी को लौटानी थी। कामरान का आरोप है कि 29 जनवरी को बियर पीने के बहाने चंद्रप्रकाश ने कामरान के गोदाम पर जीरे की बोतल में लाए गये जहर को उसे और उसके साथियों नौशाद व अफसार को पिला दिया, जिससे नौशाद की मौत हो गई और उनकी हालत खराब हो गई। कामरान ने स्वयं के एम्स ऋषिकेश और अफसार के जॉलीग्रांट में जाकर जान बचाने की बात कही। कामरान ने पुलिस से चंद्र प्रकाश पर स्वयं के बीमार होने का नाटक करने की बात कहते हुए उसके खिलाफ हत्या और हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
उधर, जलालाबाद निवासी नौशाद के परिजनों की ओर से पहले ही पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए जांच और कार्रवाई के संबंध में तहरीर दी गई है। कारोबारी कामरान के साथ थाने पहुंचे कारोबारियों में शाहिद सिद्दीकी, मो.इरशाद, मो.जाकिर, दीपक जैन, सुशील शर्मा, मोनू राजपूत, अहसान मंसूरी, नाजिम हुसैन, अतीक अहमद, आसिफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें