फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बिजलीघर दिलाएंगे ओवरलोडिंग से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
नए बिजलीघर दिलाएंगे ओवरलोडिंग से निजात
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर आबादी बढ़ने से बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में शहर की बिजली आपूर्ति को बने हुए दो उप विद्युत केंद्रों पर उपभोक्ता का लोड बढ़ा है। ऐसे में बिजली कटौती की समस्या हो जाती है। इस समस्या को समाप्त करने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शहर में चार नए बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इनके निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।
बिजनौर शहर में करीब 32 हजार कामर्शियल, सामान्य उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा और आवास-विकास स्थित 33/11 बिजलीघर बने हुए हैं। इनसे आसपास का ग्रामीण क्षेत्र भी जुड़ा हुआ था। बढ़ते लोड को देखते हुए ऊर्जा निगम ने शहर के बाहर बिजलीघर बनाकर ग्रामीण लोड वहां शिफ्ट कर दिया। बिजनौर शहर के नए परिसीमन होने पर लोड बढ़ने की पूरी संभावना है। शहर के बाहरी ओर तेजी से आबादी बढ़ रही है। इससे उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा होगा। आने वाले समय में ओवरलोडिंग बढ़ी समस्या बनेगी। इसका पहले ही समाधान कराने को ऊर्जा निगम के अफसर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इन जगह बनाने की योजना
शहर के बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए चार बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया। यह बिजलीघर नजीबाबाद रोड, हरिद्वार-मंडावर मार्ग, बैराज रोड और चांदपुर रोड पर बनाने की योजना है। इन क्षेत्र में शहर बढ़ने से उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। इन बिजलीघरों के निर्माण से बिजली आपूर्ति के लिए फीडर भी छोटे रहेंगे। ताकि बिजली लाइन में फाल्ट आदि की समस्या भी नहीं रहेगी। एसडीओ सदर ने बताया कि चार नए बिजलीघर दो गुना पांच एमवीए क्षमता के बनाएं जाएंगे। यानी एक बिजलीघर पर पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे, जिनकी क्षमता दस एमवीए होगी। आवश्यकता के अनुसार फिर उनकी क्षमता में वृद्धि होती रहेगी।
-------- कोट
शहर के उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए चार नए बिजलीघर के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। इससे शहर को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। जरूरत वाले क्षेत्र में इनका निर्माण कराया जाएगा। इससे फीडर भी छोटे होने से फाल्ट आदि की समस्या नहीं रहेगी - प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर
विज्ञापन

----
शहरी के उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली आपूर्ति के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में ओवर लोडिंग की समस्या न रहे, इसके लिए बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है - नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें