फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीमार मां के इलाज के लिए भतीजे ने चाचा का घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला शेखान निवासी युवक समीर ने अपनी बीमार मां के इलाज के लिए चाचा के बंद पड़े मकान से आभूषण और नकदी सहित लाखों की चोरी कर ली। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर लिए है।
सोमवार को मोहल्ला शेखान स्थित नजाकत हुसैन के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के आभूषण और करीब पचास हजार की नकदी की चोरी कर लिए गए थे। नजाकत हुसैन अपने परिवार के साथ लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर उसने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जब इस मामले कीजांच पड़ताल की तो पता लगा कि नजाकत के घर में उसी के भतीजे समीर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि समीर की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। मां के इलाज के लिए समीर ने चाचा नजाकत के मकान में चोरी की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब आठ तौले पीली धातू के आभूषण, ढाई किलो चांदी का सामान और करीब 46 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी का पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें