- प्रधान की रोते हुए की हुई वीडियो वायरल
- वीडियो में ग्राम प्रधान ने इंसाफ न मिलने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। गांव मकनपुर में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर ग्राम प्रधान और पीड़ित पक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। वहीं, ग्राम प्रधान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान मकनपुर रवि कुमार ने बताया कि वह गांव का जनप्रतिनिधि है। गांव में दो पक्षों के बीच नाली का विवाद चल रहा था। इसमें पीड़ित पक्ष ने मकान बिकाऊ है, लिख कर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि थाना प्रभारी अमित कुमार ने गांव पहुंच कर उल्टा पीड़ित पक्ष को ही धमकाया। उसने विरोध किया तो आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है।