फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोना मीटर: मुजफ्फरनगर में जिला जेल के दो बंदियों समेत सात संक्रमित, यहां जानें अन्य जिलों का हाल

Wed, 01 Jul 2020 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोना वायरस का खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा है। मौजूदा स्थिति यह है कि हर दिन यहां नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन


बुधवार को मुजफ्फरनगर ने आज जिला कारागार के दो बंदियों समेत सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं वहीं बिजनौर जिले में आज 12 पाॅजिटिव केस मिले हैं। जिले में कुल पाॅजिटिव केस की संख्या तीन सौ हो गई है। वहीं एक्टिव केस 78 हैं। आगे विस्तार से जानें अन्य जिलों में क्या है संक्रमण का हाल:-

मेरठ जनपद में बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा गया। वहीं वरिष्ठ सहायक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी पत्नी का भी सैंपल लिया गया। वहीं बिजनौर जिले में भी 11 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन


मेरठ में अब तक एक हजार के ज्यादा केस मिल चुके हैं। इनमें 675 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब जनपद में 257 सक्रिय केस हैं। इन सभी का शहर के अलग- अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कोरोना से मेरठ के 70 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

बागपत जनपद में आज 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कुल कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 290 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 79 हैं वहीं 207 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब तक चार संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन

उधर, बिजनौर जनपद में बुधवार को 12 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 299 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 216 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं शहर में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी मरीजों का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

मुजफ्फरनगर जिला कारागार के दो बंदी भी मिले कोरोना संक्रमित 
मुजफ्फरनगर अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को 233 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से दो बंदियों समेत सात पॉजिटिव मिले हैं। दो संक्रमित जिला कारागार में विचाराधीन बंदी हैं। जो वहां की क्वारंटाइन बैरक में मौजूद हैं। उन्हें कॉविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आज 4 मरीज ठीक हुएे हैं । अब जिले में एक्टिव के 49 रह गए हैं।

सहारनपुर में आज आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल पाॅजिटिव केस की संख्या 398 हो गई है। वहीं एक्टिव पाॅजिटिव केस 49 हैं। 349 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

शामली जिले में आज छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 143 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 42 हो गई है। कुल 101 संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें