फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद परिजनों से मिलेगी नाजरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल बाद परिजनों से मिलेगी नाजरीन
विज्ञापन

बिजनौर। बिहार से करीब दो साल पहले घर से लापता हुई मानसिक रूप से कमजोर युवती को अब परिजनों का साथ मिलने जा रहा है। इस बीच युवती की एक अनजान औरत ने एक व्यक्ति से शादी भी करा दी। युवती अपनी ससुराल में भी नहीं रुक पाई। युवती को लेने आने के लिए परिजन से बिहार से एक दो दिन में चल देंगे।
करीब 15 दिन पहले कोतवाली शहर पुलिस ने महिला एवं बाल कल्याण समिति को करीब 18 वर्षीय युवती सौंपी थी। युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। समिति के सलाहकारों ने उससे वार्ता की तो उसने अपना नाम शिवानी व पति का नाम संजय बताया। समिति की सदस्या कोकब अख्तर ने बताया कि उन्होंने युवती से कई दिन बात की। एक दिन युवती ने अपना नाम नाजरीन बताया। उसने एक मोबाइल नंबर भी बताया। उसने बताया कि वह अपने घर से आ गई थी। उसे एक औरत मिली, जिसने उसकी शादी करा दी। वहां से वह भटकते हुए बिजनौर पहुंच गई। युवती के बताए नंबर पर फोन किया गया तो नंबर की इनकमिंग बंद थी। कोकब के अनुसार उन्होंने नंबर पर रिचार्ज कराया। ट्रू कॉलर पर फोन नंबर लड्डू के नाम दर्ज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजरीन ने बताया कि लड्डू उसके पिता का नाम है। फोन करने पर उसके पिता ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि नाजरीन मानसिक रूप से कमजोर है। वह करीब दो साल पहले घर से चली गई थी। वह बिहार के सीतामणि जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने उसे काफी ढूंढा और पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। नाजरीन की उनसे वीडियो कॉल करके भी बात कराई गई। कोकब ने बताया कि युवती के परिजनों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने एक दो दिन में आने की बात कही है। तब तक नाजरीन को जिला अस्पताल स्थित वन स्टेप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें