फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा कटान रोकने को शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
मंडावर के गांव फतहपुर में गंगा कटान रोकने के लिए कट्टो में मिट्टी भरते मजदूर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा कटान रोकने को शुरू हुआ कार्य
विज्ञापन

मंडावर। फतेहपुर सभाचंद में गंगा कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। कटान रोकने के लिए गंगा किनारे मिट्टी को बोरों में भरा जा रहा है। बल्ली गाड़कर गंगा में इन बोरियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ों का पानी मैदान में कहर बरपाता है। कई दिन से पहाड़ों पर बारिश न होने से गंगा का जलस्तर तो सामान्य है लेकिन गंगा की धारा अब भी बहुत तेज बह रही है। तेज बहती धारा गांवों के पास रोज कटान कर रही है। गांव फतेहपुर सभाचंद के पास गंगा ने पिछले दो दिनों में तेजी से कटान किया है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित एसडीएम व तहसीलदार ने भी कटान देखा था। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को कटान रोकने के निर्देश दिए थे। अफसरों के निर्देश पर सोमवार से कटान रोकने के लिए काम शुरू हो गया है। गांव फतेहपुर सभाचंद के पास मजदूरों से बोरियों में मिट्टी भरवाई जा रही है। मिट्टी को गंगा में बल्लियों के सहारे लगाया जाएगा। सिंचाई विभाग के एक्सईएन रामबाबू का कहना है कि कटान रोकने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है। अभी यह तय नहीं है कि कितनी जगह में ये बोरी लगाई जाएंगी। अभी बरसात पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। आगे की स्थिति के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें