फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र प्रेम की राह पर चलने का संकल्प

Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
People vow Kshatriya community. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में जिला क्षत्रिय राजपूत सभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती पर शास्त्री चौक स्थित महाराणा प्रताप वाटिका में हवन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए जंगल-जंगल भटकते रहे।वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज को संगठित होकर रहना होगा, तभी समाज का विकास संभव है।

हवन में आहुति देते हुए सभी ने महाराणा से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। हवन के बाद शास्त्री चौक पर स्थित महाराणा प्रताप वाटिका में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह और महासचिव नवदीप कुमार सिंह के संयोजन में हुआ। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेशबल सिंह, जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान, पीयूष राजपूत, राजबहादुर सिंह, सुखराम सिंह गहलौत, डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश चौहान, मनजीत गहलौत,  आदि उपस्थित रहे। 

 एएन इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित गोष्ठी में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे।

उन्होंने गुलामी को नकारते हुए मुगलों के खिलाफ एक साहसिक लड़ाई लड़ कर अपना इतिहास बनाया।  इस मौके पर अर्चना चौधरी, मिस वाली, राहुल डबास, मोहित तिवारी, अर्जुन शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें