फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोरों एवं युवाओं को कृमि रोग से सुरक्षित रखने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। सीडीओ के अनुसार जिले में यह अभियान 20 से 29 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी जनपदवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ कामता प्रसाद सिंह विकास भवन सभा कक्ष में संबंधित अफसरों की बैठक लेकर इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य पर अनेक हानिकारक प्रभाव होते हैं, जिससे बच्चा कुपोषण, खून की कमी, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में सूजन, उल्टी दस्त से परेशान रहता है। ऐसे में कृमि मुक्ति राष्ट्रीय दिवस पर कृमि संक्रमण से बचने के लिए कृमि नियंत्रण की दवाई स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नि:शुल्क दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को रोग से मुक्ति दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. प्रभा रानी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित सभी अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें