फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के नंबर वन योगाचार्य बने नरेंद्र

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
विज्ञापन
याेग गुरु डा. नरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सहायक सूर्या फाउंडेशन, इंटरनेशनल नैचुरोपैथी संगठन के तत्वावधान में जनपद में योगाभ्यास कराकर लोगों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने वाले जिला कोआर्डिनेटर डा. नरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। योग में महारथ हासिल करने पर उन्हें दिल्ली में प्रदेश के नंबर वन योगाचार्य का दर्जा मिला है। 
विज्ञापन

गांव शादीपुर बरुकी निवासी डा. नरेंद्र सिंह पिछले कई सालों से योग शिक्षा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने योग में अनेक आयाम स्थापित किए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें जिला कोऑर्डिनेटर का पद सौंपकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा गया था। डा. नरेंद्र जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ योगाभ्यास कराने में जुट गए थे। डा. नरेंद्र के अनुसार उन्होंने जिला कारागार, नेहरू स्टेडियम, देवलोक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में दैनिक योग शिविर चलाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रशिक्षक तैयार किए। सराहनीय कार्यों के लिए 22 जुलाई को दिल्ली के दरियागंज मेडिकल हॉल में हुए समन्वयक सम्मान समारोह में डा. नरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में के नंबर वन योगाचार्य के सम्मान से गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। डा. नरेंद्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय आरोग्य भारती के प्रदेश सचिव वैद्य अजय गर्ग, जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय एवं मीडिया को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें