फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद की शूटिंग टीम ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद की शूटिंग टीम ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। नोएडा में आयोजित 13वीं प्री यूपी शूटिंग चैंपियनशिप में डा.एसएम परवेज की टीम ने 25 मीटर शूटिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेरठ की टीम को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

उप्र राज्य रायफल एसोसिएशन की ओर से दादरी नोएडा में 13वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। नजीबाबाद के शूटर चिकित्सक एसएम परवेज, इनके पुत्र अब्दुल्ला परवेज और हाजी दिलशाद अहमद ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीम इवेंट में निशाने साधे। 413 अंकों के साथ डा.एसएम परवेज की टीम ने चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहला स्थान मेरठ टीम के शूटर शादान अहमद, अजय शर्मा और आकाश को मिला। डा.एसएम परवेज ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल शूटिंग इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन के साथ 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक लखनऊ में आयोजित 44वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। ऑब्जर्वर सय्यद सादिक अनीस ने डा.एसएम परवेज टीम के लिए प्रशस्तिपत्र और स्मृतिचिह्न प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें