फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमित ट्रेनों से जोखिम भरे सफर के लिए मजबूर यात्री

विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने का प्रयास करते यात्री। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। देहरादून स्टेशन के रि-मोड्यूलेशन के चलते कई ट्रेनों का संचालन रद्द है। इस कारण लंबी दूरी की एक ट्रेन को नजीबाबाद तक सीमित करने से यात्री जोखिम भरे सफर को विवश है।
विज्ञापन

देहरादून और हरिद्वार से नजीबाबाद होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन तीन माह तक बंद होने से यात्री परेशान है। देहरादून से हावड़ा के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस को हरिद्वार से हावड़ा के बीच संचालित किया जा रहा है जबकि गोरखपुर और मुजफ्फरपुर से देहरादून के बीच चलने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस को नजीबाबाद तक संचालित किया जा रहा है। इस रूट पर चलने वाली लिंक एक्सप्रेस, नैनी एक्सप्रेस, काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सहित अधिकांश ट्रेनों का संचालन फरवरी तक के लिए बंद है। इससे लंबी दूरी की यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राप्ती गंगा का संचालन नजीबाबाद से होने तथा दून एक्सप्रेस देहरादून से चलने के कारण इन ट्रेनों में सफर के लिए भीड़ उमड़ रही है। राप्ती गंगा का संचालन नजीबाबाद तक होने से उत्तराखंड के यात्रियों को लखनऊ दिशा से नजीबाबाद आकर देहरादून और हरिद्वार जाने तथा इन क्षेत्र से आकर लखनऊ दिशा को जाने के लिए परेशानी भरा सड़क मार्ग का सफर करना पड़ रहा है। उधर, रेलवे दिसंबर से जनवरी तक कोहरे के चलते कुछ ट्रेनों को बंद करने जा रहा है। इससे यात्रियों के लिए सफर करना और भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें