नजीबाबाद के सेंट मेरीज मंडावली स्कूल में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : NAZIBABAD
मंडावली। सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में 17 वें फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार मुकाबले खेल गए। नजीबाबाद, चांदपुर और कोटद्वार की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।
बुधवार को पहला मुकाबला नजीबाबाद और बड़िया के बीच खेला गया। बड़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नजीबाबाद ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। नजीबाबाद के गगन को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला बढ़ापुर और कोटद्वार के बीच खेला गया। कोटद्वार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बढ़ापुर ने सात विकेट पर 88 रन बनाए। कोटद्वार ने जीत दर्ज की। दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला मंडावली और कोटद्वार के बीच खेला गया। कोटद्वार ने 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडावली की टीम 76 रन पर ढेर हो गई। 68 रन की शानदार पारी खेलने पर कोटद्वार के शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चौथा मुकाबला चांदपुर और कोटद्वार के बीच खेला गया। चांदपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। कोटद्वार की टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई। चांदपुर के मुकुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्कोरिंग श्लेष, मनमोहन, हरीश व पंकज ने की। अंपायर फादर मैलविन, फादर जिंडो, फादर स्टीफन, फादर बिन्नू जोसफ और कमेंट्री गजे सिंह, आलोक त्यागी ने की।