फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव निवासी इनाम अली ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री शहाना की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व मुरादाबाद जिले के थाना मुंडा पांडे के गांव सरकड़ा खास में की थी। शादी के बाद ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। असमर्थता जताने पर पति हसीन, ससुर मारू, सास इशरत, नंद शबीना व देवर नदीम ने शहाना को नौ अक्तूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अगले दिन यह सभी लोग उनके घर आए और परिजनों से मारपीट की। इसी दौरान हसीन ने शहाना को तीन तलाक दे दिया। उसने थाने में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, कोतवाल आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें