फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशी प्रोडेक्शन तले लॉंच हुआ लॉकडाउन सॉंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन वीडियो सांग ने वसीम को दी नई पहचान
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुंबई की फिल्मनगरी में पहचान बनाने वाले नगर के युवा वसीम राजा कुरैशी ने अपने प्रोडेक्शन तले लॉकडाउन वीडियो सांग लांच किया है। लांच होते ही गीत को तीन मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक कर युवा कलाकार को बुलंदियों पर पहुंचाया।
विज्ञापन

कुरैशी प्रोडेक्शन बनैर तले रियल्टी शॉ सहित कई क्षेत्रों में धूम मचाने वाले नजीबाबाद के पालोमल कालोनी निवासी वसीम राजा कुरैशी ने अपने प्रोडेक्शन तले लॉकडाउन वीडियो सॉंग पेश कर बतौर निर्माता नई पहचान कायम की है। राखी सावंत और सलमान शेख पर फिल्माए भानू पंडित के लिखे गीत लॉकडाउन तू मुझसे मिलने आए और लॉकडाउन लग जाए लॉंच होते ही वीडियो सॉंग के निर्माता और प्रोडेक्शन के लोग दिवाने हो गए। म्यूजिक वीडियो के कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य ने गीत रिलीज किया। गीत को अनीता भट्ट ने आवाज देकर युवा दिलो की धड़कन बना दिया। कुरैशी प्रोडेक्शन के बैनर तले अनेक फिल्मी हस्तियां शामिल रहीं। वसीम राजा कुरैशी वर्ष 2018 में एम टीवी पर रियल्टी शॉ सेवेन स्टेट के प्रोडेक्शन से धूम मचा चुके है। जल्द ही वसीम की फिल्म कुतुबमीनार रिलीज होने जा रही है। वसीम का दावा है कि हाथों की लकीरों में नहीं माथे के पसीने में होती है कामयाबी। वसीम कहते है कि जिस मुकाम पर वे पहुंचे है उसमें धैर्य, लगन और परिश्रम ने उन्हें कामयाबी दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें