फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना और नोएडा की टीमें फाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
नगीना में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में विजेता नोएडा व उपविजेता हल्द्वानी की टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के आठवें दिन दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। नगीना ने सहारनपुर और नोएडा ने हल्द्वानी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
हिंदू इंटर कॉलेज के बराबर में स्थित खेल मैदान पर यादें खलील के नाम से आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को पहला सेमी फाइनल मैच नगीना और सहारनपुर के बीच हुआ। इसे नगीना की टीम ने एकतरफा 5-0 से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच नोएडा और हल्द्वानी की टीम के मध्य हुआ। इसे 3-1 से नोएडा ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इससे पहले मैच के मुख्य अतिथि डॉ फैय्याज अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में कमेंटेटर की भूमिका मोहम्मद आज़म, शहजाद अहमद, इरफान ने निभाई। रेफरी की भूमिका सुभाष कपूर उर्फ पप्पी ने निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिका/ पंचायत अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील, फुटबॉल क्लब के सचिव कुंवर अमरजीत सिंह, शेख नौशाद अप्पा, शेख मोहम्मद जमशेद, नगीना फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राकेश कर्णवाल, नासिर मुल्तानी, बाहर आलम, आफताब मुल्तानी, शेख सद्दन, अफजाल कुरैशी, अंजार सैफी, सेराज खलील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें