फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से असलहा लूटकर वारदात करता था मुनीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से असलहा लूटकर वारदात करता था मुनीर
विज्ञापन

बिजनौर। एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में कुख्यात मुनीर को फांसी की सजा हो चुकी है। फिलहाल मुनीर जेल में बंद है, लेकिन गिरफ्तारी से पहले 2016 तक वह लूट और हत्या की कई वारदातों को अंजाम देता रहा। कई वारदातों को अंजाम देने के लिए भी पुलिस से लूटे गए पिस्टल का इस्तेमाल किया।
तंजील अहमद की हत्या के बाद ही मुनीर पुलिस की पकड़ में आया। उसने पूछताछ में कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार थी। बता दें कि अलीगढ़, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर और लखनऊ में उस पर हत्या, लूट, डकैती, चौथ वसूली और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। अलग-अलग जगहों पर कुल 33 मामले दर्ज हैं। जिनमें अकेले 15 मुकदमे सिर्फ अलीगढ़ में ही दर्ज हैं, आठ केस बिजनौर में दर्ज हुए हैं। बाकी दिल्ली और अन्य जगहों पर दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुनीर को असलहा रखने का बेहद शौकीन था। तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या करने से पहले वह एके 47 भी खरीदाना चाहता था। धामपुर में कैशवैन के गार्ड से लूटी गई 91 लाख की रकम में कुछ हिस्सा उसने एके 47 खरीदने के लिए किसी को दिया था। हालांकि उसे एके 47 नहीं मिल पाई थी, ऐसा पुलिस के सूत्र बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलहा लूट के प्रमुख मामले
- दिल्ली के जाफराबाद में सिपाही धर्मपाल की हत्या कर पिस्टल लूटी।
- अलीगढ़ में रेलवे मजिस्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात सिपाही सुरेश की हत्या कर पिस्टल लूटी
- लखनऊ के गोमतीनगर में जज की सुरक्षा में तैनात सिपाही प्रमोद की हत्या कर पिस्टल लूटी
- अलीगढ़ में पीडब्लूडी के ठेकेदार को गोली मारकर रिवाल्वर लूटी
बंद हुआ मुनीर का इंस्टाग्राम अकाउंट
फांसी की सजा होने के बाद भी मुनीर के नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट एक्टिव था। जिस पर मुनीर के तमाम फोटो और पोस्ट अपलोड किए गए। पुलिस एक्टिव होने और खबर प्रकाशित होने के साथ ही इस अकाउंट को डिलीट कर दिया गया। पुलिस की साइबर सेल ने इंस्टाग्राम के कैलिफोर्निया स्थित हेड ऑफिस को मेल कर जानकारी मांगी है। साइबर सेल के प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि कैलिफोर्निया स्थित इंस्टाग्राम के ऑफिस को मेल की गई है। करीब दस से पंद्रह दिन में वहां से जानकारी आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें