फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा एकत्र करने में अधिकारियों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा एकत्र करने में अधिकारियों के छूटे पसीने
विज्ञापन

धामपुर। प्रशासन की ओर से गोवंश के चारे के लिए दान के रूप में भूसा करना मुश्किल काम हो गया है। भूसे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों के पसीने छूटे हैं। तहसील प्रशासन को 2000 क्विंटल और धामपुर ब्लॉक प्रशासन को 500 क्विंटल भूूसा एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। मगर, अभी तक तहसील की ओर से केवल 52 क्विंटल और धामपुर ब्लाक की ओर से केवल पांच क्विंटल भूसा ही एकत्र हो सका है।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि जिला स्तर से धामपुर तहसील प्रशासन को दो हजार क्विंटल भूसा दान के रूप में जमा करने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक अफजलढ़ में 52 क्विंटल भूसा एकत्र हो सका है। धामपुर में अभी तक भूसा एकत्र नहीं हो सका है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक लक्ष्य को सफल बनाने में दिनरात लगे है। बताया कि तहसील क्षेत्र में नौ गोशालाएं चल रही है। आठ नई गोशालाएं और तैयार हो रही है। मई माह के अंत तक इन गोशालाओं को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस सभी गोशालाओं में करीब पांच हजार पशु रखे जाएंगे। इन पशुओं के चारे के लिए 70 हेक्टेयर खलियान की जमीन में चारे की बुवाई की जा रही है। अब तक काफी रकबे में बुवाई की जा चुकी है। चारे बुवाई का काम पंचायतों को सौंपा गया है। विकास विभाग की ओर से इसकी निगरानी की जा रही है। सबसे बड़ी दिक्क्त भूसा एकत्र करने की आ रही है। भूसा एकत्र करने को भूसा बैंकों को बनाया गया है। इन बैंकों में लोगों से भूसा दान में लेकर जमा करना है। बकौल एसडीम, उनके स्तर से क्षेत्र के सभी लोगों से लक्ष्य को पूरा कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम तो कई से लिखा दिए, पर अब फोन नहीं उठा रहे: बीडीओ
खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से धामपुर ब्लॉक को 500 क्विंटल भूसा एकत्र का लक्ष्य है। अभी तक केवल पांच क्विंटल भूसा ही एकत्रित हो सका है। बताया कि लोगों ने उन्हें भूसा देने के लिए नाम तो लिखा रखे है। मगर, जब उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो वह इधर उधर की बता करने लगते है। कई बार फोन भी नहीं उठाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें