फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटी पालिका

विज्ञापन
पालिका में ग्राहक व्यवस्था को बेहतर बनाने को अधिकारियों को निर्देशित करते पालिकाध्यक्ष राजू गु? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटी पालिका
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी नगरपालिका प्रशासन की ओर से सब्जी, किराना और दुग्ध के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया है। घरों में कैद लोग आवश्यक वस्तुओं को पाने के लिए तरस गए हैं, जिससे उनमें असंतोष है। पालिका व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटी है।
विज्ञापन

नगर निवासी विवेक कुमार, वीरेंद्र सिंह, कुमुद कुमार, नरेश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पालिका की ओर से होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं बन सकी। किराना की दुकानें कब से कब तक खुलेंगी, दवाइयों की होम डिलीवरी कैसे होगी। दूध कहां मिलेगा, रेट का नियंत्रण कैसे होगा, इसकी पालिका की ओर से जानकारी नहीं दी जा सकी है। वहीं, ईओ मनोज कुमार रस्तौगी ने बताया कि व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर पालिका जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराएगी। किराना की दुकानों को रेट लिस्ट दी जा रही है। 80 ठेला विक्रेताओं से नगर के सभी 25 वार्डों में सब्जी की बिक्री कराई जा रही है। नगर में सात स्थानों पर दूध वितरण की व्यवस्था दी गई है। एक एक मीटर के अंतराल से दूध लेने के लिए गोले बनवा दिए गए हैं। नगर पालिका की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, सीओ धामपुर महावीर सिंह राजावत, कोतवाल रंजन कुमार शर्मा, चेयरमैन राजू गुप्ता, ईओ मनोज कुमार रस्तोगी, लिपिक विकास गुप्ता, विशाल अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं, कोई भी परेशानी होने पर लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें