फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बूढ़ा शेर : साक्षी

Wed, 26 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
स्योहारा में प्रेस वार्ता करते बीजेपी सांसद साक्षी महाराज । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि मुलायम सिंह अब बूढ़ा और बेबस शेर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की बागडोर उनके हाथ से निकलती जा रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि जिस पार्टी में आजम खां और अमर सिंह जैसे दोस्त हों, उसे किसी बाहरी दुश्मन की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश की आजादी में हिंदू और मुसलमान दोनों की बराबर सहभागिता है। फांसी पर जहां भगत सिंह तो वहीं अशफाकउल्ला खां भी झूले थे। उन्होंने कहा कि देश पहले है बाकी सब बाद में है। वरुण गांधी के वायरल हो रहे फोटो पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। कहा कि इस मामले को पार्टी हाईकमान देखेगी। फिलहाल भाजपा देश के विकास में लगी हुई है। साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके पास यूपी में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए 10-10 योग्य उम्मीदवारों की लाइन लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास कार्य कराए हैं। बीजेपी प्रदेश में विधानसभा चुनाव में विकास को मुद्दा बनाकर ही जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाएं ही कोर्ट में गई हैं, हम नहीं गए। इससे पहले, साक्षी महाराज ने यहां एक विवाह समारोह में शिरकत की।  उन्होंने डॉ. दाहनिश कमाल के घर जाकर नवविवाहित दंपति ताबिश कमाल और रोजी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा काफी चौकस रही। इस मौके पर मास्टर उवैद, राकेश चौहान, नरेंद्र सिंह, चौधरी दिवाकर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें